REC LimitedNSE: RECLTD

पीएसई एक्सीलेंस अवार्ड्स 2023 में आरईसी को विभिन्न श्रेणियों में मिले कई पुरस्कार

· Issued by REC Limited
पीएसई एक्सीलेंस अवार्ड्स 2023 में आरईसी को विभिन्न श्रेणियों में मिले कई पुरस्कार
तारीख 20-12-2023

गुरुग्राम, 20 दिसंबर 2023 - आरईसी लिमिटेड को 13वें पीएसई एक्सीलेंस अवार्ड्स में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा सीएसआर एवं सस्टेनिबिलिटी कैटेगरी में विजेता तथा ऑपरेशनल पर्फार्मेंस एक्सीलेंस एवं कॉर्पोरेट गवर्नेंस कैटेगरी में उपविजेता सहित कुल तीन पुरस्कार प्रदान किए गए।

आरईसी की ओर से इन पुरस्कारों को श्री अजय चौधरी, निदेशक (वित्त), श्रीमती तरुणा गुप्ता, ईडी (सीएसआर) एवं श्री सौरभ रस्तोगी, सीजीएम (बीडीएम) द्वारा ग्रहण किया गया।

इस अवसर पर श्री अजय चौधरी ने कहा, "ऑपरेशनल एक्सीलेंस, सस्टेनेबल कार्यों तौर-तरीकों एवं बेहतर गवर्नेंस के क्षेत्र में आरईसी को पुरस्कृत करते हुए इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा सम्मान मिलना आरईसी के लिए गौरव की बात है। ये पुरस्कार ''सकारात्मक बदलाव लाने और सृजनात्मक कार्यों के प्रति हमारे समर्पण का प्रमाण हैं।''

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिए इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा पीएसई एक्सीलेंस पुरस्कार दिए जाते हैं। कंपनी को यह पुरस्कार एक सुदृढ़ एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से एक स्वतंत्र जूरी द्वारा विस्तृत मूल्यांकन के आधार पर प्रदान किया गया है।

आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के अधीन कार्यरत केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का महारत्न उद्यम है। इसकी स्थापना 1969 में हुई थी। यह विद्युत अवसंरचना क्षेत्र जैसे विद्युत उत्पादन, पारेषण, वितरण, नवीकरणीय उर्जा और नई प्रौद्योगिकी जैसे कि इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी स्टोरेज, हरित हाइड्रोजन आदि को दीर्घ अवधि के लिए ऋण एवं अन्य वित्तीय उत्पाद उपलब्ध कराता है। हाल ही में आरईसी ने गैर-विद्युत अवसंरचना क्षेत्र जैसे कि सड़क एवं एक्सप्रेस-वे, मेट्रो रेल, हवाई अड्डे, आईटी संचार, सामाजिक एवं वाणिज्यिक ढांचागत सुविधाओं (शैक्षिक संस्थान, अस्पताल), बंदरगाह और अन्य विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि इस्पात, रिफाइनरी आदि में इलेक्ट्रो-मैकेनिकल (ई एण्ड एम) कार्य भी शुरू किया है। आरईसी की लोन बुक 4.74 लाख करोड़ रूपये से अधिक है।

REC Limited on 6ix

Earlier from REC

Later from REC

All REC news releases